Darbhanga News: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का दरभंगा आगमन

Darbhanga News:जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज का सोमवार को दरभंगा आगमन हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज का सोमवार को दरभंगा आगमन हुआ. शंकराचार्य उत्सव समिति के सदस्यों ने धर्मवीर चौधरी के नेतृत्व में महाराज का बिठौली चौक पर भव्य स्वागत किया. वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के बीच शंकराचार्य का स्वागत अत्यंत श्रद्धा व उत्साहपूर्वक किया गय. शंकराचार्य स्वामी श्रीअविक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज ने मुस्तफापुर स्थित गौशाला में गोपूजन किया. उसके बाद उन्होंने श्याम मंदिर पहुंचकर मां श्यामा का दर्शन एवं पूजन किया. अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि मिथिला तपस्वियों और मुनियों की भूमि है, जहां धर्म, ज्ञान और संस्कृति की परंपरा अनादि काल से जीवंत रही है. उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वह इस गौरवशाली आध्यात्मिक परंपरा को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करे. बताया गया कि शंकराचार्य सात अक्तूबर को गोविंदपुर स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करेंगे. इस धर्मसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस अवसर पर डॉ गोपाल झा, डॉ वंदना झा, मनोज कुमार झा पप्पू, गणेश मिश्रा, अभयानंद झा, अजय चौधरी, अनिल चौधरी, चंदन चौधरी, हरखित चौधरी, अमरदीप झा, मुकुंद चौधरी, गौतम झा, कुंदन झा सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >