संविदा व दैनिक निगम कर्मियों की अप्राकृतिक मृत्यु पर मिलेंगे चार लाख

नगर निगम में कार्यरत संविदा व दैनिक कर्मचारियों की अप्राकृतिक मृत्यु पर अब आश्रितों को अर्थ लाभ मिलेगा.

दरभंगा. नगर निगम में कार्यरत संविदा व दैनिक कर्मचारियों की अप्राकृतिक मृत्यु पर अब आश्रितों को अर्थ लाभ मिलेगा. चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि दी जायेगी. यह राशि निगम के आंतरिक स्रोत से मिलेगी. लंबी बीमारी या प्राकृतिक मृत्यु होने की स्थिति में लाभ नहीं मिलेगा. इस बाबत नगर आयुक्त कुमार गौरव ने आदेश दिया है. आपदा विभाग की मार्ग-निर्देशिका का अनुपालन सुनिश्चित करने का नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है. मृत्यु के उपरांत आश्रितों द्वारा दिए गए कागजातों की जांच कमेटी करेगी. इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. इसमें उपनगर आयुक्त अध्यक्ष, नगर प्रबंधक सदस्य, स्थापना प्रभारी सदस्य व स्वास्थ्य प्रभारी को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >