फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से अपराधियों ने छीने 47 हजार रुपये

फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से अपराधियों ने मंगलवार की देर रात 47 हजार 510 रुपये छीन लिया.

बहादुरपुर. पतोर थाना क्षेत्र के उघरा गांव के पास एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से अपराधियों ने मंगलवार की देर रात 47 हजार 510 रुपये छीन लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाली, पर कोई विशेष सफलता नहीं मिल सकी. जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट खैरा की ओर से दरभंगा आ रहा था. इसी दौरान उघरा गांव के बनारे वाहा के समीप घात लगाए अपराधियों ने बाइक से आ रहे एजेंट अमरजीत कुमार पर हमला बोल दिया. विरोध करने पर अपराधियों ने एजेंट के साथ मारपीट की. उसके पास से 47 हजार 510 रुपये लेकर फरार हो गये. जिस जगह यह घटना हुवZ, वह सुनसान रहता है. रिकवरी एजेंट अमरजीत ने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पतोर थाना के प्रभारी अध्यक्ष रामानुज यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >