Darbhanga News: अजमेर के लिए मिली अमृत भारत एक्सप्रेस, भाया जयपुर होगा परिचालन

Darbhanga News:दरभंगा से अजमेर के लिए स्थायी ट्रेन मिलने जा रही है. भाया जयपुर इस गाड़ी का परिचालन होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा से अजमेर के लिए स्थायी ट्रेन मिलने जा रही है. भाया जयपुर इस गाड़ी का परिचालन होगा. शारदीय नवरात्र के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथिलावासियों को सौगात देते हुए मंगलवार को इस बाबत पत्र जारी कर दिया. बता दें कि इस गाड़ी के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर लगातार प्रयत्नशील थे. सालों तक रेलवे के टाइम टेबुल में दौड़ लगाती रही इस गाड़ी को दो बार स्पेशल के रूप में संसद की ही पहल पर चलाया गया था. मंगलवार को भी सांसद ठाकुर ने रेल मंत्री वैष्णव से मुलाकात की. रेलवे की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ इस गाड़ी का परिचालन अमृत भारत ट्रेन के रूप में करने का अनुरोध किया. सांसद ने बताया कि दरभंगा एवं मिथिला से संबंधित जनहित से जुड़ी रेल परियोजनाओं की गति बढ़ाने के साथ ही धरातल पर उतरने को लेकर रेल मंत्री से बात हुई. बातचीत के दौरान ही रेल मंत्री ने अजमेर शरीफ के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया. हाथों हाथ पत्र भी जारी कर दिया. निश्चित रूप से बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. सालों की उनकी प्रतीक्षा पूरी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >