दरभंगा: डीएम कौशल कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली.
समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया.
डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसी को कार्य में समयबद्धता बनाये रखने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य तय अवधि में पूरा किया जा सके.
मौके पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, संबंधित विभागों के अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
कॉलेज छात्रा के लापता होने पर पिता ने दर्ज करायी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
