अहल्यास्थान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने लिया जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अहल्यास्थान रामजानकी मंदिर के 35 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण और 12.77 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया. विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागों के बीच समन्वय और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया.

Ahalyasthan Temple: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल अहल्यास्थान रामजानकी मंदिर पहुंचकर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण एवं 12.77 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

विभागों के बीच समन्वय से कार्य में आएगी तेजी

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मंदिर परिसर के विकास का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जबकि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के जिम्मे है. दोनों विभागों के कुछ कार्य आपस में जुड़े होने के कारण समन्वय आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विभागीय बैठक हो चुकी है और अगले 10 दिनों के भीतर आवश्यक निर्णय लेकर कार्यों में तेजी लाई जाएगी.

18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मंदिर परिसर के विस्तार के लिए 18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है. डीएम ने रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने तथा अधिग्रहित भूमि की बाउंड्री वॉल का निर्माण जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

डीएम ने भवन निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि धर्मशाला का जीर्णोद्धार इस प्रकार किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके. साथ ही शेष कार्यों को आपसी तालमेल के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, भवन निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar shar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >