शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जल गयी दाे साल की मासूम

बिजली की शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लगने से झुलसकर से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. बिजली की शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लगने से झुलसकर से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान अदलपुर निवासी राजो पावान की दो साल की बेटी निक्की के रूप में की गयी. इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है. रक्षा बंधन के उल्लास पर मातमी चादर पसर गया है. बताया जाता है कि कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत के अदलपुर गांव में बिजली की शार्ट-सर्किट से राजो पासवान की झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. आग की लपट काफी तेज थी. जबतक लोग कुछ समझ पाते, तबतक पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गयी. वहीं घर में बिस्तर पर राजो पासवान की दो वर्षीया पुत्री निक्की थी. उसकी जलकर मौत हो गयी. स्थानीय लोग बताते हैं कि राजो के परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे. बेटी घर के भीतर खेल रही थी. आग की लपट इतनी तेज थी कि किसी को बच्ची को घर से निकालने का मौका नहीं मिल पाया. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पायी गयी. मृतका छह बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी. इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. इधर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >