Darbhanga News: दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में पंचायत स्वच्छता कर्मी युवक व बच्ची की मौत

Darbhanga News:बहेड़ा-बहेड़ी पथ पर त्रिमुहानी में शनिवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक सहित एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा-बहेड़ी पथ पर त्रिमुहानी में शनिवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक सहित एक बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान त्रिमुहानी निवासी अनिरुद्ध यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव (44) व बच्ची की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के साहो पड़री निवासी ग्यासुदीन की पुत्री मरजीना खातून (05) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार बिरौल थाना के नवटोलिया भवानीपुर निवासी फूलहसन का पुत्र मो. हामिद अपनी बहन हमीदा खातून व भांजी मरजीना खातून को लेकर बहेड़ी की ओर से बेनीपुर की ओर आ रहा था. वहीं त्रिमुहानी निवासी अनिरुद्ध यादव के पुत्र पंचायत के स्वच्छता कर्मी रंजीत यादव बेनीपुर से अपने गांव त्रिमुहानी जा रहे थे, इसी बीच त्रिमुहानी के निकट दोनों बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें अनिरुद्ध यादव व पांच वर्षीया बच्ची मरजीना की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं मो. हामिद व हमीदा खातून बुरी तरह जख्मी हो गये. इसे लेकर कुछ देर के लिए घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आवागमन अवरुद्ध हो गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. हालांकि पुलिस के पहुंचने पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों जख्मी व मृत बच्ची को एक ही वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित करते हुए जख्मी भाई-बहन को चिंताजनक हालत में डीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर बहेड़ा थानाअध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >