Darbhanga News: आग लगने से किसान का घर जलकर राख

Darbhanga News:घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के परवत्ता गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लग गयी.

Darbhanga News: गौड़ाबौराम. घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के परवत्ता गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लग गयी. इस अगलगी में किसान अभिलाष झा का आवासीय घर व दरवाजा जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि गृहस्वामी के घर के निकट कचरा की ढेर में आग लगायी गयी थी. कचरे के ढेर से निकली चिंगारी से उनके घर में आग लग गयी. इसमें घर समेत उसमें रखे कपड़े, फर्नीचर, अनाज, नकद 10 हजार तथा बरामदा पर रखे दो थ्रेसर, एक रीपर, तीन साइकिल, एक बाइक, भूसा सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गये. सूचना पर अग्निशमन दस्ता के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच रही. पीड़ित गृहस्वामी ने इसे लेकर घनश्यामपुर थाना में आवेदन देकर आग से हुई क्षति के मुआवजे की मांग की है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सीओ को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >