Darbhanga News: डॉक्टर के यहां नंबर लगाने के चक्कर में खाते से उड़ा लिए 99 हजार

Darbhanga News:पटना के एक डॉक्टर का नंबर लगाने के दौरान 99 हजार रुपये फर्जी तरीके से खाता से निकासी करने का मामला सामने आया है.

Darbhanga News: बहादुरपुर. पटना के एक डॉक्टर का नंबर लगाने के दौरान 99 हजार रुपये फर्जी तरीके से खाता से निकासी करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़ित अललपट्टी इंदिरा कॉलोनी निवासी कपिलेश्वर यादव ने थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि गत तीन अक्तूबर को मरीज को दिखाने के लिए पटना के एक डॉक्टर के मोबाइल पर फोन किया. वहां से नंबर लगाने के लिए ऑनलाइन लिंक भेजा गया. लिंक को प्रोसेसिंग करने को कहा गया. प्रोसेसिंग खत्म होने के बाद बैलेंस चेक किया तो एसबीआइ खाता से 99 हजार रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता संख्या-35890100000702 पर ट्रांसफर हो गया था. कुछ देर बाद बैंक ऑफ बड़ौदा से राधे कृष्णा टेडर्स कंपनी लिमिटेड में 50 हजार रुपए व दूसरे कंपनी में 40 हजार रुपये की निकासी की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >