जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से

दरभंगा : जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कल 11 जनवरी से किया जा रहा है. 17 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को सड़क पर सुरक्षित रूप से चलने को प्रेरित किया जाएगा. इस अभियान में एनसीसी, स्काउट एवं गाइड आदि के स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा. डीटीओ विकास कुमार ने […]

दरभंगा : जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कल 11 जनवरी से किया जा रहा है. 17 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को सड़क पर सुरक्षित रूप से चलने को प्रेरित किया जाएगा. इस अभियान में एनसीसी, स्काउट एवं गाइड आदि के स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा. डीटीओ विकास कुमार ने यह जानकारी दी है.

उधर अभियान को लेकर प्रशासन ने मंगलवार की देर रात तक किसी तरह की तैयारी नहीं की है. कल से शुरू होने वाले कार्यक्रम की क्या रूप रेखा होगी इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि अभियान की जानकारी कल बुधवार को दी जाएगी. सहज ही समझा जा सकता है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह की सफलता को लेकर अधिकारी कितने जागरूक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >