फार्म भरने के नाम पर गौसाघाट उिव में वसूली

सदर : समता उच्च विद्यालय गौसाघाट में फार्म भरे जाने के नाम पर अवैध वसूली को लेकर आक्रोशित बच्चे हंगामा पर उतर आये. 10वीं का फार्म भरने के नाम पर छात्र-छात्रा से 12 सौ रूपये तक लिया जा रहा है. छात्रों को रसीद भी नहीं दिया जाता है. पिछले वर्ष परीक्षा के नाम पर जमा […]

सदर : समता उच्च विद्यालय गौसाघाट में फार्म भरे जाने के नाम पर अवैध वसूली को लेकर आक्रोशित बच्चे हंगामा पर उतर आये. 10वीं का फार्म भरने के नाम पर छात्र-छात्रा से 12 सौ रूपये तक लिया जा रहा है. छात्रों को रसीद भी नहीं दिया जाता है. पिछले वर्ष परीक्षा के नाम पर जमा कराये 250 रूपये का भी कोई लेखा-जोखा नहीं है.

वहीं छात्रों से वर्ष 2016 में जमा करायी गयी पंजीयन की राशि फिर से ली जा रही है. स्कूल में करीब 350 से अधिक छात्र-छात्रा हैं. विद्यालय के वर्ग 10वीं के छात्र शिवधारी का कहना है कि परीक्षा के नाम पर 250 रुपये जमा कराया गया. विभाग ने उक्त परीक्षा को रद्द कर दिया था. परीक्षा नहीं होने पर भी पैसा वापस नहीं किया गया. राजा प्रसाद ने कहा कि फार्म भरे जाने से लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का 1200 रुपये लिया जा रहा है. इसी तरह अमित कुमार, ललित कुमार, राजा कुमार, प्रियंका कुमारी, गुंजा कुमारी आदि का कहना है कि प्रधानाध्यापक द्वारा दोगुणी राशि वसूली जा रही है. इसकी शिकायत उच्च पदाधिकारी से करने की तैयारी छात्र कर रहे हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापक राज कुमार का कहना है कि छात्रों से 780 रुपये लिया जा रहा है. वहीं रसीद नहीं दिये जाने के नाम पर वे चुप्पी साध गये.

बच्चों से लिये जा रहे 1200 रुपये
पैसे की नहीं दी जा रही रसीद
बच्चे तथा अभिभावकों में आक्रोश
एमएच ने आरोप से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >