विभागाध्यक्ष, हेल्थ मैनेजर व सिस्टर इंचार्ज से स्पष्टीकरण

दरभंगा : आर्थो वार्ड में भर्ती मरीज की मां के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ़ संतोष कुमार मिश्रा ने आर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. लालजी चौधरी, हेल्थ मैनेजर संतोष कुमार व सिस्टर इंचार्ज बिंदु कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा है. अधीक्षक ने बताया कि विभागाध्यक्ष से पूछा गया है कि आपके विभाग में दुष्कर्म का […]

दरभंगा : आर्थो वार्ड में भर्ती मरीज की मां के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ़ संतोष कुमार मिश्रा ने आर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. लालजी चौधरी, हेल्थ मैनेजर संतोष कुमार व सिस्टर इंचार्ज बिंदु कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा है. अधीक्षक ने बताया कि विभागाध्यक्ष से पूछा गया है कि आपके विभाग में दुष्कर्म का आरोपी विपिन कुमार अगर अवैध रूप से काम कर रहा था तो किसके कहने पर. अगर वह वहां काम कर रहा था तो इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं दी गयी.

वहीं सिस्टर इंचार्ज व हेल्थ मैनेजर से पूछा गया है कि विपिन वार्ड में कितने दिनों से काम कर रहा था. अगर काम कर रहा था तो क्यों नहीं इसकी जानकारी दी गई. अधीक्षक ने इसके लिए 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है. सूत्रों के अनुसार स्पष्टीकरण पूछने पर विभागाध्यक्ष ने अधीक्षक को बताया है कि उन्हें किसी अवैध कर्मी की जानकारी नहीं है. सवाल यह उठता है कि अगर विभागाध्यक्ष को अवैध कर्मी के काम करने की जानकारी नहीं है तो इसका मतलब साफ है कि उन्हें अपने वार्ड के मरीजों और व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >