आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज है कांड

एसएसपी ने दुष्कर्म पीड़िता व आरोपित से की पूछताछ दरभंगा : डीएमसीएच के आर्थो वार्ड में भर्ती मरीज की मां के साथ दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसएसपी मीनू कुमारी योगदान के तुरंत बाद पीड़िता और आरोपी से अपने कार्यालय कक्ष में पूछताछ की. एसएसपी मीनू कुमारी ने बताया कि पीड़िता की […]

एसएसपी ने दुष्कर्म पीड़िता व आरोपित से की पूछताछ

दरभंगा : डीएमसीएच के आर्थो वार्ड में भर्ती मरीज की मां के साथ दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसएसपी मीनू कुमारी योगदान के तुरंत बाद पीड़िता और आरोपी से अपने कार्यालय कक्ष में पूछताछ की. एसएसपी मीनू कुमारी ने बताया कि पीड़िता की बात में सत्यता प्रतीत हो रही है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर कांड के अनुसंधानक को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों और आर्थो वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों व उनके परिजनों से भी पूछताछ कर बयान लेने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि मामला की प्राथमिकी दर्ज
हो चुकी है. आरोपी गिरफ्तार है. अन्य बिंदु पर अनुसंधान चल रहा है. एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि मामले में दोषी साबित होने पर आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >