डॉक्टरों के इशारे पर काम करता था वििपन दुष्कर्म

शनिवार की देर शाम डीएमसीएच के आॅर्थो वार्ड में महिला से दुष्कर्म के मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गयी है. रविवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी . अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आ जायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दरभंगा : डीएमसीएच के आॅर्थो […]

शनिवार की देर शाम डीएमसीएच के आॅर्थो वार्ड में महिला से दुष्कर्म के मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गयी है. रविवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी . अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आ जायेगी.

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
दरभंगा : डीएमसीएच के आॅर्थो वार्ड में भरती समस्तीपुर के कल्याणपुर के मरीज की मां के साथ शनिवार की देर शाम दुष्कर्म की घटना के बाद डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है. कमेटी में एसडीपीओ सदर व एएसपी को शामिल किया गया हैं. मामले की जांच के लिए रविवार की सुबह से ही प्रभारी एसएसपी रामाशंकर राय, एसडीपीओ सदर डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह व एएसपी
जांच कमेटी गठित
दिलनवाज
अहमद डीएमसीएच में दोपहर तीन बजे तक जमे रहे. इधर, तहकीकात के बाद प्रभारी एसएसपी रामाशंकर राय ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. वहीं पीड़िता व आरोपित के कपड़ों की भी जांच एफएसएल की टीम से कराने के आदेश दे दिये गये हैं.
डाॅक्टरों की भूमिका की भी होगी जांच : प्रभारी एसएसपी
प्रभारी एसएसपी रामाशंकर राय ने आश्चर्य जताया कि डीएमसीएच में इतने दिनों से किस आधार पर कोई बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से काम कर सकता है. उन्होंने कहा कि पता यह भी चला है कि यहां कई और बाहरी लोग अवैध रूप से काम कर रहे हैं. चिकित्सकों की भी भूमिका की जांच की जा रही है.
टीम ने की पीड़िता की मेडिकल जांच
डीएमसीएच अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार महिला की मेडिकल जांच की गयी है. मेडिकल टीम में डॉ कुमोदिनी झा, डॉ सुधा भारती, रेडियोलॉजी विभाग के डॉ पीके चौधरी, डॉ दिलीप चौधरी व फोरेंसिक विभाग के डॉ पीएन झा शामिल थे. डॉ मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आ जायेगी.
प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता की
हुई मेडिकल जांच
200 रुपये लेकर होती है मरीजों की ड्रेसिंग देखें पेज 02 व तीन भी
पुिलस से पूछताछ में िकया खुलासा, कमेटी आज देगी जांच िरपोर्ट
12 साल से डीएमसीएच में काम करता था विपिन. डीमएमसीएच के आॅर्थो वार्ड में पिछले 12 साल से यहां काम करने की बात विपिन कुमार ठाकुर ने कबूली है. विपिन ने डीएमसीएच में अवैध रूप से ड‍्यूटी के लिए कई चिकित्सकों द्वारा प्रेरित करने की बात पुलिस को बतायी. उसने कहा कि मरीज की ड्रेसिंग करके ही वह पैसा कमाता था. उस पैसे में से भी उसे काम देनेवालों को कमीशन देना पड़ता था.
आॅर्थो विभाग में भरती मरीज की मां के साथ विभाग में कार्यरत अवैध कर्मी द्वारा दुष्कर्म मामले की जांच के लिए आॅर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष को जिम्मा सौंपा गया है. अस्पताल में कहीं भी अगर कोई भी अवैध कर्मी काम करता है इसके लिए हेल्थ मैनेजर व सिस्टर इंचार्ज को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >