शराब मामले में फरार आराेिपत के घर की होगी कुर्की-जब्ती

लहेरियासराय थाने पर सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एएसपी दिलनवाज अहमद. दरभंगा : लहेरियासराय थाने में रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद ने सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था को लेकर कई आदेश निर्देश दिये. बैठक में शराब मामले में फरार आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती के आदेश […]

लहेरियासराय थाने पर सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एएसपी दिलनवाज अहमद.

दरभंगा : लहेरियासराय थाने में रविवार को एएसपी दिलनवाज अहमद ने सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था को लेकर कई आदेश निर्देश दिये. बैठक में शराब मामले में फरार आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती के आदेश दिये. एएसपी ने थानाध्यक्षों को नन बैंकिंग कंपनी पर विशेष नजर रखने,
जेल से छूटे कैदी पर 110 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने शराब मामले में जब्त वाहनों की नीलामी की कार्रवाई, जब्त शराब के निष्पादन के लिए कोर्ट से आदेश लेने को लेकर कागजी कार्रवाई तैयार करने को कहा. वहीं अगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष निर्देश दिए. वहीं अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के धर-पकड़ के आदेश दिये.
नहीं भुलाया जा सकता बाबू साहेब का योगदान
शतवार्षिकी Â सांसद ने कहा, मिथिला राज्य की स्थापना होगी सच्ची श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >