माले का चक्का जाम कल राज्यव्यापी आंदोलन के तहत इकाई ने किया ऐलान

अररिया के माले नेता की हत्या के खिलाफ दरभंगा : भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा है कि अररिया के पार्टी जिला सचिव समेत दो अन्य कार्यकर्ताओं के अपहरण व हत्या मामले को लेकर पार्टी आगामी चार जनवरी को राज्य व्यापी आंदोलन करेगी. इसके तहत चक्का जाम का आह्वान किया है. उन्होंने सोमवार […]

अररिया के माले नेता की हत्या के खिलाफ

दरभंगा : भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा है कि अररिया के पार्टी जिला सचिव समेत दो अन्य कार्यकर्ताओं के अपहरण व हत्या मामले को लेकर पार्टी आगामी चार जनवरी को राज्य व्यापी आंदोलन करेगी. इसके तहत चक्का जाम का आह्वान किया है.
उन्होंने सोमवार को कहा कि अररिया के जिला सचिव सत्यनारायण प्रसाद व वेचन ऋषिदेव की लाश मिली है. श्री यादव ने कहा कि विगत दिनों अररिया में बैठक के दौरान दबंगों द्वारा हमला कर दर्जनभर लोगों को घायल कर दिया गया. साथ ही वहां के जिला सचिव सत्यनारायण प्रसाद सहित अन्य दो कार्यकर्ताओं का अपहरण कर लिया गया.
माले पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद व पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य व अखिल भारतीय खेत व अन्य ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा घटना की जानकारी के लिए अररिया पहुंच गए हैं. श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल मे भूमि सुधार के लिए बनी बंदोपाध्याय आयोग की रिपोर्ट लागू करने के बाद ही भूमि का सवाल हल होगा. सूबे की सरकार इससे भाग रही है तो न्याय पसंद जनता को आगे आने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >