कुत्ता के दौड़ाने से बिगड़ा बाइक का संतुलन
सिंहवाड़ा : दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में कराया गया. सोमवार की सुबह दरभंगा- मुजफ्फरपुर फोरलेन पर मानसरोवर होटल के निकट दो बाइक सवार दरभंगा बेंता निवासी सुनील कुमार की पुत्री शिवांगी कुमारी एवं पटना निवासी विजय झा का पुत्र शक्ति कुमार बाइक से गिरकर जख्मी हो गये. सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने दोनों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा पीएचसी भेज दिया. वे दोनों दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे. वहीं इंटर की छात्रा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरौनी निवासी अली मोहम्मद की पुत्री शमा परवीन एवं मो. मुन्ना की पुत्री नगमा परवीन बाइक से गिरकर जख्मी हो गयी. दोनों जख्मियों का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में कराया गया. जानकारी के अनुसार वह इंटर का फार्म भरने के लिए एमबीडी कॉलेज रामपुरा जा रही थी. इसी क्रम में कॉलेज के निकट ही एक कुता पीछे से दौरा. इसी आपाधापी में दोनों बाइक से गिर गये.
