खेल कमेटी गठन से युवाओं में उत्साह

जाले : जोगियारा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को मुखिया श्यामा कुमार सुमन की अध्यक्षता में ग्राम खेल कमेटी का गठन हुआ. इसमें उपस्थित ग्रामीणों ने आपसी विचार विमर्श से कमेटी का गठन किया, जिसमें राम सिंह को अध्यक्ष, जगन्नाथ सिंह को सचिव, परमेश्वर बैठा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके द्वारा क्रिकेट, फुटबाल, […]

जाले : जोगियारा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को मुखिया श्यामा कुमार सुमन की अध्यक्षता में ग्राम खेल कमेटी का गठन हुआ. इसमें उपस्थित ग्रामीणों ने आपसी विचार विमर्श से कमेटी का गठन किया, जिसमें राम सिंह को अध्यक्ष, जगन्नाथ सिंह को सचिव, परमेश्वर बैठा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके द्वारा क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल सहित एक व्यायामशाला के सभी सामग्रियों को यथाशीघ्र उपलब्ध करवाकर कमेटी को सक्रिय करने का निश्चय किया गया. मुखिया ने बताया कि खेल के लिए चयनित स्थलों (स्थानीय रेलवे मैदान) की साफ सफाई शुरू कर दी गई है.

टूटी चौकी व फटी मच्छरदानी में गुजारनी पड़ती रात
पिपड़ा के मदन नायक के पुत्री चंदा कुमारी ने बताया कि शिक्षिका ठीक से नहीं पढ़ाती हैं. प्रियंका मैडम दो दिन यहां रहती हैं तो पांच दिन गायब रहती हैं. इटहर के छब्बू राय की पुत्री निभा कुमारी ने कहा कि वर्षों से साबुन, सर्फ, कॉपी, कलम नहीं दिया जाता है. सारा सामान हमलोगों को ही बाजार से खरीदना पड़ता है. करोतवा के राज किशोर साह की पुत्री राधा कुमारी का कहना था कि पहले शौचालय साफ करने के लिए स्वीपर आता था, पर पैसा नहीं मिलने के कारण उसने शौचालय साफ करना छोड़ दिया. तब से लेकर आज तक हमलोगों को ही साफ करना पड़ता है. अर्थुआ के अर्जुन पंडित की संजुला कुमारी बताती है कि चौकी टूटी हुई है. मच्छरदानी भी फटे हैं. यहां कई दिनों से बिजली भी नहीं है. अंधेरे में ही किसी तरह रात बीतानी पड़ रही है. इटहर के मिथिलेश राय की पुत्री सुन्दरी कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से हमलोगों को ड्रेस, जूता भी नहीं दिया गया है. पुराने ड्रेस ही पहनते हैं.
वार्डेन ने मानी
पिटाई की बात
वार्डेन रेखा सिन्हा ने पूछने पर बच्चों की पिटाई पर अपनी गलती तो स्वीकार किया, लेकिन सफाई कराने की बात से मुकर गई. उन्होंने बताया कि गत 15 दिसंबर 2015 को मैंने यहां योगदान दिया, पर आज तक सिग्नेचरी ऑथराइज मुझे नहीं मिला है. इस कारण विभाग की बहुत सारी जानकारी मुझे नहीं मिल पाती है. सारा कुछ सचिव ही देखती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >