सड़क दुर्घटना में दो सब्जी व्यवसायियों की मौत

फूलगोभी बेचने जा रहे थे दरभंगा अहले सुबह फोरलेन पर हुई दुर्घटना दो घंटे तक गाड़ी में पड़ी रही लाश मोतिहारी/दरभंगा : एनएच 57 पर हीरा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो व्यवसायियों की मौत हो गयी. व्यवसायी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना के नोनया गांव रहनेवाले थे. दोनों […]

फूलगोभी बेचने जा रहे थे दरभंगा

अहले सुबह फोरलेन पर हुई दुर्घटना
दो घंटे तक गाड़ी में पड़ी रही लाश
मोतिहारी/दरभंगा : एनएच 57 पर हीरा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो व्यवसायियों की मौत हो गयी. व्यवसायी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना के नोनया गांव रहनेवाले थे. दोनों पूर्वी चंपारण से गोभी बेचने दरभंगा आ रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. मृतकों में राधा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र नगीना प्रसाद तथा भरत प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार शामिल हैं. पुलिस ने शवों का अंत्यपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया है.
जानकारी के अनुसार नगीना कुमार अपनी पिकअप पर गोभी लेकर रमेश के साथ दरभंगा आ रहा था. हीरा पेट्रोलियम के निकट किसी वाहन से पिकअप की टक्कर हो गयी. पिकअप का बांया भाग क्षतिग्रस्त हो जाने से नगीना एवं रमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पिकअप चालक वहां से भाग निकला. घटना के करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ी सड़क किनारे पड़ी रही. अंधकार एवं सड़क सुनसान रहने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. सुबह होने पर जब गांव वाले शौच के लिए निकले तब घटना की जानकारी मिली. स्थानीय लोगों ने मब्बी पुलिस को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >