यमराज से बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र की दुआ

भैया दूज . बजरी खिला भाई के शरीर को किया बलिष्ठ दरभंगा : बहनों ने मंगलवार को भगवान यमराज की पूजा अर्चना कर अपने भाईयों के लिए लंबी उमर की याचना की. भाई-बहन के पर्व भैया दूज को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का नजारा रहा. सुबह होते ही बहनें नहा-धोकर पूजा […]

भैया दूज . बजरी खिला भाई के शरीर को किया बलिष्ठ

दरभंगा : बहनों ने मंगलवार को भगवान यमराज की पूजा अर्चना कर अपने भाईयों के लिए लंबी उमर की याचना की. भाई-बहन के पर्व भैया दूज को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का नजारा रहा.
सुबह होते ही बहनें नहा-धोकर पूजा की तैयारी प्रारंभ कर दी. ग्रामीण क्षेत्रों में झुंड बनाकर बहनें गीत गाती हुई निर्धारित स्थल पर पहुंची. बजरी, रूई, रेवती का कांटा आदि रूमाल में बांध उखल में डाला गया. फिर मूसल से उखल में डाले गये सामानों को कूटा गया. सुमधुर गीतों के बीच इस प्रक्रिया को करने के बाद सभी बहने उखल से अपना-अपना रूमाल बाहर निकाली. फिर रेवती के कांटा को जीभ में चुभाकर भाई की लंबी उमर की कामना की. इसके बाद बहने गीत गाती हुई वापस अपने घरों को लौट गयी.
घर पहुंचने पर भाई को बजरी खिलाई.
उधर, पहले से अरिपन देकर तैयार किये गये पूजन स्थल पर भाई को बैठाकर मिट्टी के बर्तन में रखे पान, सुपारी, द्रव्य व कुम्हर के फूल को रखकर पिठार सिंदुर लगा भाई के हाथ की पूजा की गयी. इस दौरान केराव की बजरी खिलाकर भाई के स्वस्थ व लंबी आयु की मंगल कामना बहनों ने की. इसके बाद भाई के पसंद का बनाया गया पकवान उन्हें खिलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >