चार पहिया व दो पहिया वाहन के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की खरीद पर अधिक जोर
सोना-चांदी एवं डायमंड ज्वेलरी की डिमांड बढ़ने की संभावना
दरभंगा : धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है. लोग खरीदारी की तैयारी में जुटे हैं. वाहन, इलेक्ट्रोनिक्स, कपड़े एवं ज्वेलरी की ब्रिकी अधिक होने का अनुमान है. दो पहिया वाहन की बुकिंग सबसे अधिक हुई है. कंपनी के ओर से दिये गये इंशोरेंस फ्री एवं कम ब्याज पर वाहन दिये जाने के कारण ग्राहकों का झुकाव इस ओर अधिक है. दो पहिया वाहन के छह करोड़ से अधिक के व्यवसाय होने का दावा किया जा रहा है.
दो पहिया वाहन की बुकिंग में हीरो सबसे आगे है. इस कंपनी की लगभग ढ़ाई सौ से अधिक वाहन की बुकिंग हो चुकी है. वही होंडा और बजाज वाहन की बुकिंग दौ सौ से अधिक हुयी है. जबकी टीवीएस की बुकिंग डेढ़ सौ एवं रॉयल इनफिल्ड के पचास से अधिक वाहन की बुकिंग आज तक हो गयी है. चार पहिया वाहन में मारूति की बुकिंग सबसे अधिक है. लगभग सौ वाहन की बुकिंग की गयी है. जबकी हुन्डैइ में ग्राहकों ने 80 वाहन का बुकिंग अबतक कराया है.
ग्राहकों की डिमांड के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स समानों का बाजार भी गर्म है. दुकानदारों के अनुसार लगभग पांच करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार धनतेरस के दिन होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इलेक्ट्राॅनिक सामानों की दुकान कृष्णा, आदित्य विजन, पुष्पांजली, कृष्णा प्लाजा आदि दुकान ग्राहकों के लिए सज संवर कर तैयार है. सोना-चांदी सहित डायमंड ज्वेलरी की डिमांड इस बार अधिक होने का अनुमान है. ज्वेलरी के मार्केट में लगभग ढ़ाई करोड़ का करोबार तय माना जा रहा है.
बरतन दुकान भी सजधज कर तैयार है. बरतन दुकानदारों के मुताबिक लगभग पचास लाख का व्यापार हो जायेगा. बजाज के मनोज बरौलिया, होन्डा के सतीश सिंह, टीवीएस के अभिषेक महासेठ कहते हैं कि दो पहिया वाहन की बुकिंग अन्य वर्षो से इस बार अधिक हुई है. वही पुष्पांजली के राहुल बजाज, कृष्णा के पप्पू पौद्दार बताते हैं कि स्मार्ट टीवी एवं फ्रिज के अलावा एसी की डिमांड बढ़ी है. बुकिंग भी हुई है. धनतेरस को बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों के लिए इस बार बाजार में ऑफर की बरसात हो रही है.
कब करें विशेष वस्तुओं की खरीदारी?
वैसे तो सामान्य वस्तुओं की खरीदारी दिनभर कर की जा सकती है, लेकिन विशेष वस्तुओं की खरीदारी के लिए तीन मुहूर्त बन रहा है. दोपहर 1:48 बजे से 3:20 तक व शाम 6:26 बजे से रात 8:23 बजे तक विशेष मुहूर्त है. इसके अलावा पूर्वाह्न 11:40 से दोपहर 12:40 तक अभिजित मुहूर्त है, इसलिए इस दरम्यान भी खरीदारी करना उत्तम होगा.
