ट्रक ने पंसस की पत्नी को कुचला, मौत

दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के एफसीआइ गोदाम के निकट ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल पंचायत के समिति सदस्य ध्यानी कुमार पासवान की पत्नी चंदा देवी की मौत डीएमसीएच में हो गयी. श्री पासवान ने बताया की बाइक से वे पत्नी के साथ गौसाघाट से वापस आ रहे […]

दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के एफसीआइ गोदाम के निकट ट्रक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल पंचायत के समिति सदस्य ध्यानी कुमार पासवान की पत्नी चंदा देवी की मौत डीएमसीएच में हो गयी. श्री पासवान ने बताया की बाइक से वे पत्नी के साथ गौसाघाट से वापस आ रहे थे. एफसीआइ गोदाम के पास एक ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. इससे गाड़ी पर बैठी उनकी पत्नी चंदा नीचे गिर पड़ी. ट्रक चालक ब्रेक मारने के बजाय चंदा को रौंदते हुए भाग निकला. खून से लथपथ पत्नी को लेकर ध्यानी डीएमसीएच चले गये. अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद चंदा ने दम तोड़ दिया.

बेंता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. श्री पासवान के अनुसार बी आर -7जी 2412 नंबर की ट्रक ने उनकी गाड़ी में ठोकर मारी थी. विवि थानाअध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी शाम पांच बजे के करीब मिली. जबकि घटना चार बजे के करीब की बतायी जा रही है. बाइक बरामद हुई है. ट्रक के बारे में सूचना नहीं है. इस मार्ग में सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए नो-इंट्री रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >