बिरौल में दीवार गिरी दब कर बच्चे की मौत

बिरौल (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में रविवार की शाम मंदिर जा रहे 10 वर्षीय एक बालक पर दीवार ढह कर गिरने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के बाद गांव के लोगों ने दशहरा पर्व नहीं मनाया. जानकारी के अनुसार, रविवार की […]

बिरौल (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में रविवार की शाम मंदिर जा रहे 10 वर्षीय एक बालक पर दीवार ढह कर गिरने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के बाद गांव के लोगों ने दशहरा पर्व नहीं मनाया.

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम अरविंद कुमार चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी मां भगवती की सांध्य आराधना करने पास के दुर्गा मंदिर गयी थी. इस दौरान उसके दोनों पुत्र वरुण कुमार उर्फ दीपक (12) व रामकृष्ण (10 ) घर पर खेल रहे थे. कुछ ही देर बाद दोनों बच्चे मां के पास जाने के लिए मंदिर की ओर निकल गये. इस बीच कृष्ण कुमार के पुराने घर की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी. दीपक तो बच निकला, लेकिन रामकृष्ण इसकी चपेट में आ गया. जानकारी मिलते ही गांव के लोग वहां पहुंचे व मलबे को हटाना शुरू किया. मलबे से रामकृष्ण को निकाला
बिरौल में दीवार
गया, लेकिन उसका सिर फट गया था. अस्पताल ले जाने के क्रम में रामकृष्ण ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद अचानक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. बच्चे के ननिहाल बन्दा गांव से भी कई लोग पोखराम पहुंचे. दोनों गांव के कई घरों में लोगों ने दशहरा पर्व नहीं मनाया. बच्चे की मां रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी. होश आने पर गुड़िया बिलख-बिलख कर कह रही थी, ऐसी कौन सी गलती हुई, जो दुर्गा मां ने इतनी बड़ी सजा दी.
पोखराम गांव
में हुई घटना
मंदिर जाने के दौरान शरीर पर गिरी घर की जर्जर दीवार
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >