देर रात तक जारी रहा तािजया जुलूस का मिलान

दरभंगा : शाम चार बजे से दरभंगा शहर एवं आसपास के इलाको से अखाड़ों का मिलान चौक आने का सिलसिला शुरु हो गया. शिवधारा, एकमी आदि स्थानों के अखाड़ों को दरभंगा गुदरी बाजार होकर मोगलपुरा, बेंता, पंडासराय, खाजासराय आदि स्थानों के अखाड़ों को रहमगंज व नाका 5 होकर मिलान चौक पहुंचने का सिलसिला देर शाम […]

दरभंगा : शाम चार बजे से दरभंगा शहर एवं आसपास के इलाको से अखाड़ों का मिलान चौक आने का सिलसिला शुरु हो गया. शिवधारा, एकमी आदि स्थानों के अखाड़ों को दरभंगा गुदरी बाजार होकर मोगलपुरा, बेंता, पंडासराय, खाजासराय आदि स्थानों के अखाड़ों को रहमगंज व नाका 5 होकर मिलान चौक पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. वहीं मिल्की चक, दिलावरपुर आदि स्थानों के अखाड़ों को दोनार होकर मिलान चौक की ओर रुख रहा. इसी प्रकार भन्नी-

भलका, शीशो, एकमी, तारालाही, कादिराबाद, बेंता, मोगलपुरा, ओझौल आदि स्थान के अखाड़े अपने अपने निर्धारित रुटों से मिलान चौक पहुंचे.
परंपरागत हथियार से लैस थे खिलाड़ी
विभिन्न अखाड़ो के खिलाड़ी परंपरागत हथियार से प्रहार एवं बचाव का करतब दिखाते रहे. मार्ग में पड़नेवाले विभिन्न चौक चौराहों पर ये लाठी, भाला, तलवार, फरसा, क्रीच आदि का करतब दिखाते रहे. नाकां नबर 5 पर अखाड़ों का करतब देखनेवालों की अच्छी संख्या रही. वहीं मिलान चौक पर अखाड़ों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन के साथ मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे.
मिलान के बाद कर्बला की ओर िकया रुख: जैसे-जैसे अखाड़ों का मिलान होता गया वैसे-वैसे अखाड़ों को हराही स्थित कर्बला का रुख करते देखा गया. अखाड़े कर्बला के पड़ाव के बाद ताजियों को हराही तालाब में भसाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा.
मिलान चौक पर सलफा व सूर्या गुटों का मिलान
मुहर्रम के ताजियों के साथ पहुंचे विभिन्न अखाड़ों का दोनों गुट का लग्धा का मिलान चौक पर हुआ. सलफा गुट का नेतृत्व लाल बाग मुहर्रम कमेटी कर रहा था. वहीं सूर्या गुट का नेतृत्व किलाघाट मुहर्रम कमेटी कर रहा था. इन्हीं दो गुटों में छह दर्जन अखाड़े बंटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >