मनीगाछी में बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या

मनीगाछी (दरभंगा) : राजे पंचायत के गंगौली गांव में गुरुवार की रात 72 वर्षीय अभय नारायण झा की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्यारों ने आलमीरा से कपड़ा आदि गिरा दिया, ताकि घटना को लूटपाट के दौरान हत्या करार दिया जा सके. कोल इंडिया से अवकाश ग्रहण करने के […]

मनीगाछी (दरभंगा) : राजे पंचायत के गंगौली गांव में गुरुवार की रात 72 वर्षीय अभय नारायण झा की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्यारों ने आलमीरा से कपड़ा आदि गिरा दिया, ताकि घटना को लूटपाट के दौरान हत्या करार दिया जा सके. कोल इंडिया से अवकाश ग्रहण करने के बाद अभय नारायण झा घर में अकेले रहते थे. आसपास के बच्चे जब फूल तोड़ने उनके परिसर में गये, तब लोगों को हत्या की जानकारी मिली.
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच प्रारंभ कर दी. ग्रामीण वीरेंद्र ठाकुर, विद्या कांत झा आदि ने बताया कि वे बड़े ही मृदभाषी व्यक्ति थे. अकेले घर में रहते थे. उनके एक पुत्र अमरनाथ झा झारखंड स्थित गोवा में कोल इंडिया में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे पुत्र बैद्यनाथ झा पटना में काम करते है. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गयी है.
पराधियों ने लूटपाट के क्रम में हत्या का रूप देने की कोशिश की है. एसडीपीओ ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस शीघ्र ही हत्यारों तक पहुंच जायेगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >