डेंगू निरोधक दवा का छिड़काव नहीं

दरभंगा : दिल्ली से पलायन होकर आये डेंगू के अबतक तीन मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन अबतक डेंगू निरोधक पाउडर के छिड़काव नहीं होने से डेंगू रोग फैलने के आसार बढ़ गये हैं. डीएमसीएच में डेंगू रोग की सबसे पहले पुष्टि हनुमाननगर के संपत कुमार में हुई थी. दूसरा मरीज राघोपुर के मो […]

दरभंगा : दिल्ली से पलायन होकर आये डेंगू के अबतक तीन मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन अबतक डेंगू निरोधक पाउडर के छिड़काव नहीं होने से डेंगू रोग फैलने के आसार बढ़ गये हैं. डीएमसीएच में डेंगू रोग की सबसे पहले पुष्टि हनुमाननगर के संपत कुमार में हुई थी. दूसरा मरीज राघोपुर के मो असगर और तीसरा मरीज सदर प्रखंड के शीशो निवासी सोहन में पुष्टि हो चुकी है. बावजूद इनके गांवों में छिड़काव नहीं हो पाया है.

मरम्मत के लिए पटना भेजी गयी मशीन : फागिंग मशीन को मरम्मत के लिए चार दिन पूर्व पटना भेजा गया है. मलेरिया कार्यालय के मंगलवार को एक विशेष दूत को मशीन लाने के लिए पटना भेजा गया है. मशीन आने के बाद डेंगू मरीज के गांवों में पाउडर का छिड़काव कर दिया जायेगा. जिला मलेरिय अधिकारी डॉ ए महतो ने इसकी पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >