दरभंगा : आगामी छह-आठ अक्टूबर को सीवान में होने वाले राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दलों का चयन कर लिया गया है. बालक वर्ग दल का कप्तान बद्री कुमार व कोच सुजित कुमार होंगे. बालिका वर्ग के नौसदस्यीय दल का कप्तान शारदा मणि होंगी. दररभंगा जिला बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रामशंकर चौधरी ने बताया कि मंगलवार को खिलाड़ियों का चयन उवि तारालाही में अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा की सहमति से किया गया है.
बालक वर्ग में रंजीत कुमार, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, सोनू कुमारी, रूपेश कुमार राज, विकास कुमार, राकेश कुमार एवं राजीव कुमार चयनित हुए. बालिका वर्ग में बबीता कुमारी, सीमा कुमारी, ज्योति कुमारी, काजल कुमारी, कवि कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी को नौ सदस्यीय दल में शामिल किया गया है.
