शॉपिंग फेस्टिवल का ग्राहक ले रहे हैं लाभ
दरभंगा : प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल के तीसरे दिन सोमवार को आउटलेट्स दुकान में ग्राहकों भीड़ आने लगी है. बेहतरीन जायके का मजा लेने के लिए रोटी-सोटी में लजीज व्यंजन की सूची तैयार है. इस लजीज व्यंजन का एक बार स्वाद चखने के बाद आप वाह-वाह करने से नहीं रूक पायेंगे.
यह दुकान बहुत कम समय में शहर का प्रतिष्ठित रेस्टुरेंट बन गया है. यहां का रोटी- सोटी स्पेशल, चिकन, चिकन पंजाबी, चिकन बगदादी, चिकन दीवानी, चिकन चुरानी एवं स्पेशल नान मुख्य व्यंजन है. स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ व्यंजन परोसे जाते है. संचालक विनीत आडवानी और रवि वर्मा कहते है कि ग्राहकों को सबसे स्वादिष्ट खाना मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. पर्व के मौके यहां फ्री वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध है. दो सौ रूपये से अधिक का भोजन कर आप प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल में दुकान नंबर और अपना नाम लिख व्हाटसअप और एसएमएस करके उपहार जीतने के श्रेणी में शामिल हो सकते है.
इसके अलावा प्रभात खबर के सभी ऑउटलेट्स दुकान में ग्राहकों की भीड़ धीरे-धीरे उमड़ने लगी है. शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल दुकान में दौ सौ रूपये से अधिक से खरीदारी कर आप उपहार जीतने के श्रेणी में शामिल हो सकते है. खास बात यह है कि इस बार आप एसएमएस के साथ-साथ स्मार्ट फोन से व्हाटएप भी कर सकते हैं. इस बार फेस्टिवल में शामिल दुकानों में सभी प्रकार के बेहतरीन सामानों के रेंज उपलब्ध है. एक माह तक चलनेवाला इस शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों के नामों का प्रकाशन अखबार में किया जायेगा. प्रभात खबर के पांचवें वर्ष में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन शामिल होने से शहर के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान काफी उत्साहित हैं.
प्रभात खबर के इन आउटलेट्स में करें खरीदारी, जीते ढ़ेर सारी उपहार: आकर्षक रेंज की साड़ी, सूट एवं समीज-सलवार एवं बच्चों के कपड़ों की खरीदारी के लिए यहां पहुंचे: श्री मान् श्री मती (लोहिया रोड, लहेरियासराय), अग्रवाल साड़ीज (गणपति प्लाजा, लालबाग),वाटिका मेगा मार्ट सेठानी द फैंशन मार्ट (सेठानी स्ट्रीट, टावर चौक), वाटिका साड़ीज (गणपति प्लाजा, लालबाग), रूपम साड़ीज (रामचौक, महाराजी पुल के निकट), पोद्दार सिंथेटिक्स(बड़ा बाजार) पूनम वस्त्रालय (टावर चौक)में .
आधुनिक एवं ब्राडेंड आभूषण की खरीदारी के लिए: जीजे ज्वेलर्स (राजकुमार गंज मिर्जापुर), जय अलंकार ज्वेलर्स , अलंकार ज्वेलर्स एंड सन्स, रूपश्री ज्वेलर्स एंड सन्स एवं अलंकार ज्वेलर्स ( सभी बाकरगंज, लहेरियासराय) में आभूषण की खरीदारी की जा सकती है.
टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन एवं सभी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण के लिए : पुष्पांजलि (बाकरगंज, लहेरियासराय), कृष्णा प्लाजा, सैमसंग प्लाजा (जीएन गंज, लहेरियासराय) जय इलेक्ट्रॉनिक्स ( सिनेमा रोड सुपौल बाजार), में आप पहुंचकर अपने मनपसंद सामान खरीद सकते हैं.
थ्री व्हीलर की खरीदारी के लिए: अपूर्वा ट्रेडर्स में बजाज आरई के कई मॉडल उपलब्ध है.
जूते-चप्पल की खरीदारी के लिए: खादिम्स दरभंगा में सभी तरह के रेंज उपलब्ध है.
फर्निचर के सामान के लिए : ड्रीम होम (जीएम रोड, दरभंगा) में गोदरेज के सभी तरह के रेंज उपलब्ध है.
इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिरपाल तथा ईंट भट्ठा सामग्री की खरीदारी के लिए : यूनिक प्लास्टिक (बड़ा बाजार) आपकी पहली पसंद बन सकती है.
दोपहिया वाहन की खरीदारी के लिए: विक्की टीवीएस में पहुंचकर सभी तरह के मॉडल को आप पसंद कर सकते हैं.
सजने-संवरने के लिए: लक्मे सैलून (मिर्जापुर) एवं जावेद हबीब सैलून, (इस्माइलगंज लहेरियासराय) का फायदा उठा सकते है.
कृषि सामानों की खरीदारी के लिए: गोविंद एग्रो हाउस (इंदिरा गांधी चौक मिर्जापुर) में मॉस्कियो गेस्पार्डों कंपनी के कृषि उपकरण के एक मात्र विक्रेता है. सभी उपकरण सस्ते एवं उचित मूल्य पर मिलते है.
शुद्ध मिठाई एवं नमकीन के लिए: टेस्टी स्वीट्स (राजकुमारगंज) का लाभ उठाया जा सकता है.
भोजन एवं नास्ता के लिए: रोटी-सोटी (अशोका कम्पलेक्स राजकुमार गंज ) में पहुंचकर खाना खाकर उपहार जीत सकते है.
