Darbhanga : कार से 87 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जाफरपुर गांव में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

Darbhanga : कुशेश्वरस्थान. उत्पाद विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान पुलिस के सहयोग से बुधवार को जाफरपुर गांव में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शराब लदी एक मारुति सुजुकी कार (बीआर 33 एएस-2695) को जब्त कर लिया. गिरफ्तार तस्कर जाफरपुर निवासी राम नारायण यादव के पुत्र नरसिंह यादव व सखीचंद मांझी के पुत्र राम नारायण मांझी बताये गये हैं. थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना पर जाफरपुर गांव में खड़ी एक मारुति सुजुकी कार की तलाशी ली. इस दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की 87.060 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही मौके पर ही नरसिंह यादव और राम नारायण मांझी को दबोच लिया गया. उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धराये तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >