एक दर्जन बच्चे चयनित बाल विज्ञान कांग्रेस. 30 को उन्मुखीकरण

दरभंगा : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को एक दर्जन बच्चों का चयन किया गया. इन छात्रों का 30 सितंबर को उन्मुखीकरण होगा, इसमें से अंतिम रूप से आठ छात्रों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा. पंडासराय स्थित होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं […]

दरभंगा : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को एक दर्जन बच्चों का चयन किया गया. इन छात्रों का 30 सितंबर को उन्मुखीकरण होगा, इसमें से अंतिम रूप से आठ छात्रों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा. पंडासराय स्थित होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सतत विकास के लिए विषय पर आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस 2016 में कई उप विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता का उद‍्घाटन एमआरएम के प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथा झा ने किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर बिहार के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ विजय कुमार जायसवाल थे, जबकि मूल्यांकन कर्ता में डॉ शारदानंद चौधरी, डॉ मुस्तफा कमाल अंसारी, डॉ महेश चंद्र मिश्र, रामनारायण राय पंकज कुमार राय शामिल थे. स्वागत होली मेरी इंटरनेशनल के प्राचार्य शिबू बी राजू एवं मंच संचालन व विषय प्रवेश जिला समन्वयक राम बुझावन यादव रमाकर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के प्रबंध निदेशक श्याम नारायण ने किया.
उद‍्घाटन उद‍्बोधन में प्राचार्य डॉ विद्यानाथ झा ने कहा कि ग्रीन हाउस इफेक्ट से ओजोन परत में क्षरण का दुष्परिणम चिंता का विषय है. इसके प्रति आगरूकता आवश्यक है. मुख्य अतिथि प्रो जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम से बच्चों में खोज की प्रवृति बढ़ती है. इस अवसर पर जगदीश कुमार भारती, अरूण कुमार झा आदि मौजूद थे.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
कार्यक्रम मेंे छात्र-छात्राएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >