आयकर चोरी को लेकर चलेगा सर्च अभियान

दरभंगा : आयकर विभाग की अघोषित आय की घोषणा की महात्वाकांक्षी योजना आय घोषणा योजना में अब मात्र दो दिन का समय बचा है. 30 सितंबर की रात्रि 11.59 बजे इसकी अवधि समाप्त हो रही है. इसके बाद किसी भी आयकर दाता को इस अवसर का लाभ नहीं मिल सकेगा. यह जानकारी दरभंगा रेंज के […]

दरभंगा : आयकर विभाग की अघोषित आय की घोषणा की महात्वाकांक्षी योजना आय घोषणा योजना में अब मात्र दो दिन का समय बचा है. 30 सितंबर की रात्रि 11.59 बजे इसकी अवधि समाप्त हो रही है. इसके बाद किसी भी आयकर दाता को इस अवसर का लाभ नहीं मिल सकेगा. यह जानकारी दरभंगा रेंज के संयुक्त आयकर आयुक्त मो शादाब अहमद ने दी है.

उन्होंने बताया कि इसक बाद आयकर विभाग बड़े पैमाने पर आयकर चोरी को ले सर्च अभियान चलायेगा. इसकी पूरी तैयारी विभाग ने कर ली है. उनका कहना था कि गत एक जून से विभाग इस योजना पर काम कर रहा है. मुजफ्फरपुर जोन एवं उत्तर बिहार जोन से अबतक 10 अघोषित आयकर दाताओं ने ऑनलाइन आय की घोषणा की है. अभी भी अघोषित आय का 45 प्रतिशत कर के साथ आय की घोषणा की जा सकती है.

30 को समाप्त हो रही आयकर घोषणा योजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >