बरामद शराब के साथ एसडीपीओ दिलनवाज अहमद व अन्य.
दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र में बागमती नदी के किनारे वृंदावन घाट के पास शराब की बोतल को टेट्रा पैक में डाल कर बेचने का मामला सामने आया है. मामले में अवैध शराब के कारोबारी रामनरेश महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है.
एसएसपी सत्यवीर सिंह को सूचना मिली थी कि रामनरेश शराब की बोतल को टेट्रा पैक में डाल कर बेच रहा है. एसएसपी ने एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को मामले की जांच का निर्देश दिया. सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गयी, तो मामला सही निकला. एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि मौके से 80 एमएल के 228 बोतल व 750 एमएल के 10 बोतल शराब बरामद किया गया है. शराब की बोतलों को टेट्रा पैक में डाल कर बेचा जा रहा था. कारोबारी ने शराब को बोरा में बंद कर
टेट्रा पैक के…
नदी में छुपा रखा था. बोरा को बांध कर रस्सी की छोर को नदी के किनारे छुपा कर बांध दिया गया था. ग्राहकों के आने पर बोरा नदी से निकाल कर शराब बेची जा रही थी. उन्होंने बताया कि शराबबंदी के बाद धंधे से जुड़े व पीने के शौकीन लोग नयी-नयी तरकीब खोजते रहते हैं. श्री अहमद ने बताया कि रामनरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
पुलिस को मिली
बड़ी सफलता
मौके से शराब की 238
बोतल बरामद
बोरे में बंद कर नदी में छुपा
कर रखी गयी थी शराब
कारोबारी को पुलिस ने
किया गिरफ्तार
परिचय- नदी से बोड़ा निकालते पुलिस के जवान
