नगर निगम कार्यालय की गुल होगी बिजली

बिजली काटे जाने से पर्व में सड़कों पर छा सकता है अंधेरा विद्युत विभाग का निगम पर 80.38 लाख बकाया 15 दिनों के अंदर जमा नहीं करने पर काटी जा सकती है बिजली दरभंगा : विद्युत विभाग का नगर निगम के करीब 23 कंज्यूमर नंबर पर अप्रैल से अगस्त माह तक कुल 80 लाख 38 […]

बिजली काटे जाने से पर्व में सड़कों पर छा सकता

है अंधेरा
विद्युत विभाग का निगम पर 80.38 लाख बकाया
15 दिनों के अंदर जमा नहीं करने पर काटी जा सकती है बिजली
दरभंगा : विद्युत विभाग का नगर निगम के करीब 23 कंज्यूमर नंबर पर अप्रैल से अगस्त माह तक कुल 80 लाख 38 हजार 59 रुपये बकाया है. नगर निगम कार्यालय दरभंगा से लहेरियासराय तक पोलों पर लगे स्ट्रीट लाइटों एवं जलापूर्ति के लिए विद्युत कनेक्शनों का बिलिंग निगम के आयुक्त के नाम से किया जाता है. निगम ने 23 कंज्यूमर नंबर से बिजली कनेक्शन ले रखा है. नगर निगम कार्यलय के कंज्यूमर नंबर बीएचडी 137 पर 1 लाख 54 हजार 222 रुपये बकाया है.
स्ट्रीट लाइटों के कंज्यूमर संख्या केएलजी 967 पर 388792 रुपये, एलबीसी 1031 पर 366505 रुपये, डीओएन 748 पर 736178, डीओएन 749 पर 307047 रुपये, एएलपी 924 पर 363521 रुपये, केएनएस 384 पर 363521 रुपये, केएनएस 385 पर 363521 रुपये, बीएचडी 137 पर 100195 रुपये, एलबीसी 406 पर 458394 रुपये, एलबीसी 408 पर 444470 रुपये, केडीआर 429 पर 448647 रुपये बकाया है. वहीं एलबीसी 376 पर 447313 रुपये,
एलबीसी 138 पर 444471 रुपये, सीआरटी 165 पर 2637219 रुपये तथा जलापूर्ति के लिए जून माह में लिये गये 9 विद्युत कनेक्शन पर 36322 रुपये का बकाया चल रहा है. बिना डीपीएस चार्ज के कुल 80 लाख 38 हजार 59 रुपये अप्रैल से अगस्त माह तक का बकाया बताया जा रहा है. बकाया रहने से बिजली विभाग को राजस्व की हानि हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >