शाम 4.10 बजे लगे भूकंप के झटके, अफरातफरी

मोबाइल पर एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे लोग दरभंगा : शाम 4.10 बजे हुए भूकंप के झटके ने एक बार पुन: पुरानी यादों को ताजा कर दिया. झटका इतना सामान्य था कि घरों में बैठे लोग ही इसका अनुभव कर सके. सड़क पर चल रहे राहगीरों एवं काम कर रहे लोगों को भूकंप की अनुभूति […]

मोबाइल पर एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे लोग

दरभंगा : शाम 4.10 बजे हुए भूकंप के झटके ने एक बार पुन: पुरानी यादों को ताजा कर दिया. झटका इतना सामान्य था कि घरों में बैठे लोग ही इसका अनुभव कर सके. सड़क पर चल रहे राहगीरों एवं काम कर रहे लोगों को भूकंप की अनुभूति नहीं हो सकी. थोड़ी देर बाद ही टेलीविजन पर ब्रेकिंग न्यूज में भूकंप आने की जानकारी मिलने पर लोग एक -दूसरे से मोबाइल फोन पर इसकी जानकारी लेने लगे.
जानकारी के अनुसार एक बार भूकंप के झटका के बाद कई दिनों तक उसकी पुनरावृति की संभावना रहती है. पूर्व में हुए भूकंप के बाद कई दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रही. पुरानी बातों को यादकर लोग पुन: दहशतजदां हो गये हैं. दो दिनों से उमस भरी तेज गर्मी को देखते हएु लोग तरह-तरह की कल्पना कर रहे हैं.
वैसे भूगर्भशास्त्रियों ने इस मुतल्लिक कोई स्पष्ट मंतव्य जारी नहीं किया है. ज्ञात हो कि भूकंप का यह हाइसिस्मिक जोन है. जानकारी के अनुसार दरभंगा टावर स्थित नटराज कम्पलेक्स के वीआइपी शोरूम में रैक पर लगे ब्रीफकेश गिरने लगा. वहां के कर्मीगण दुकान से बाहर निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >