Darbhanga news:दरभंगा के कुशेश्वरस्थानबिरौल एसडीओ शशांक राज ने सत्तीघाट पीएचसी का निरीक्षण कर हीट वेव से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने लू वार्ड, जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए तैयार किए गए कमरे, बेड, एसी सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. एसडीओ ने तैयारियों को संतोषजनक बताया और पीएचसी प्रभारी डॉ. आरव आनंद को आवश्यक निर्देश दिए.
अगलगीपीड़ितों को 12 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश
निरीक्षण के बाद एसडीओ ने बीडीओ कक्ष में सीओ, पीएचसी प्रभारी और पीएचडी जेई के साथ बैठक कर विभागीय समीक्षा की. प्रभारी सीओ गोपाल प्रसाद सिंह को निर्देश दिया गया कि अगलगी की घटनाओं में पीड़ित परिवारों को 12 घंटे के भीतर सरकारी अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए.
नल-जल और बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर
पीएचडी जेई अंजली कुमारी से सभी पंचायतों में नल-जल योजना की समीक्षा करते हुए खराब पड़े नलों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुपस्थित बिजली विभाग के जेई पर नाराजगी जताते हुए एसडीओ ने गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
