Darbhanga: आंधी में पेड़ गिरने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम से इनकार

Darbhanga News: दरभंगा के रैयाम गांव में तेज आंधी के दौरान एक पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पढे़ं पूरी खबर…

Darbhanga News: रैयाम थाना क्षेत्र के रैयाम गांव वार्ड संख्या 14 में बुधवार रात आई तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी. छोटे पासवान की 52 वर्षीय पत्नी सीतावरी देवी की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों के अनुसार वह घर से बाहर जा रही थीं, तभी सड़क किनारे खड़ा पेड़ तेज हवा में गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गईं. घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला.

पंचनामा कर सौंपा शव

घटना की सूचना मिलते ही रैयाम थाना पुलिस और रजौड़ा पंचायत के मुखिया मो. इफ्तेखार अहमद उर्फ छोटन मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रशासन ने की पुष्टि

सीओ भास्कर कुमार मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

दरभंगा से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >