अंधेरे में रखा प्रमुख ने गठित की समिति
बीडीओ ने कहा लिखित शिकायत मिलने पर लेंगे मार्ग निर्देशन
बहादुरपुर : प्रखंड प्रमुख अमीरकला देवी द्वारा स्थायी समिति का गठन किया गया है. प्रखंड क्षेत्र के लगभग 19 पंचायत समितियों ने इसका विरोध जताया है.
मंगलवार को विभिन्न पंचायतों के समिति सदस्यों ने इसकी शिकायत बीडीओ अविनाश कुमार से की है. टीकापट्टी देकुली पंचायत के समिति सदस्य संतोष कुमार सुमन, शिवशंकर लाल देव, वाजितपुर के मो मुमताज उफ खल्ली, ओझौल के कन्हैया पासवान, रूकशाना खातून,
प्रेमा देवी, रजनी देवी, गंगा प्रसाद साह, ललित मंडल आदि पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि बिना किसी सूचना तथा बैठक के स्थायी समिति का गठन किया गया है. साथ ही कहा कि अभी से प्रमुख अपनी मनमानी कर रही हैं. किन पंस को कि पद पर बनाया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गयी.
उपप्रमुख ममता देवी ने बताया कि इसकी सूचना दूरभाष से दी गयी. प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायतों में 32 पंचायत समिति निर्वाचित हुए हैं. इसमें से विभिन्न पंचायतों के करीब 19 पंचायत समिति सदस्यों ने 22 अगस्त को लहेरियासराय में बैठक किया. बरूआरा के समिति सदस्य ललित मंडल, टीकापट्टी देकुली के संतोष कुमार सुमन एवं वाजितपुर के मो मुमताज उर्फ खल्ली की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें प्रखंड प्रमुख द्वारा स्थायी समिति के गठन में मनमानी करने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया.
इस संबंध में बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी उनको भी दी गयी है. अगर पंस द्वारा लिखित शिकायत आती है तो इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा जायेगा. वहीं प्रमुख अमीरकला देवी ने बताया कि 10 अगस्त को स्थायी समिति का गठन किया गया है. इसकी सूचना सभी पंचायत समिति सदस्यों को है.
