शराब के कारोबार में आ रहे नये लोग

कारोबारियों को पकड़ने के लिए नया तंत्र विकसित कर रहा विभाग प्रमंडलीय समन्वय की बैठक में उत्पाद आयुक्त ने दी जानकारी अधिकारियों से कहा चिह्नित करें जमीन ऑपरेशन दखल देहानी गंभीरता से चलाए जाने का दिया आदेश दरभंगा : प्रमंडल स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई. […]

कारोबारियों को पकड़ने के लिए नया तंत्र विकसित कर रहा विभाग

प्रमंडलीय समन्वय की बैठक में उत्पाद आयुक्त ने दी जानकारी
अधिकारियों से कहा चिह्नित करें जमीन
ऑपरेशन दखल देहानी गंभीरता से चलाए जाने का दिया आदेश
दरभंगा : प्रमंडल स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान वाणिज्य कर विभाग द्वारा बताया गया कि चालू वितीय वर्ष में दरभंगा में जुलाई माह तक लक्ष्य के विरुद्ध 84 प्रतिशत, मधुबनी जिला में 79 प्रतिशत, समस्तीपुर जिला में 76 प्रतिशत राजस्व वसूली की गई है. आयुक्त ने होटलों में वैट की कर चोरी रोकने के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी. इस पर संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर ने बताया कि होटलों में जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.
आयुक्त ने कहा कि बालू की बिक्री एवं बालू लदे ट्रक के कागजात की जांच करें. उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक के क्रम में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के कारोबार में अब नए लोग आ रहे हैं. इन लोगों को पकड़ने के लिए नया तंत्र विकसित किया जा रहा है. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जीविका की दीदीयों का भी इसमें सहयोग लें. उन्होंने कहा कि हाट बाजार, धर्मशालायें, होटलों, चौक चौराहों पर शराब बंदी से संबंधित बोर्ड लगायें.
निबंधन विभाग ने जुलाई माह के लक्ष्य के विरुद्ध दरभंगा 97 प्रतिशत, मधुबनी 91 प्रतिशत, समस्तीपुर 99 प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने की जानकारी दी। परिवहन विभाग में जुलाई तक लक्ष्य के विरूद्ध दरभंगा जिला में 81 प्रतिशत, मधुबनी जिला में 73 प्रतिशत ,समस्तीपुर जिला में 70 प्रतिशत राजस्व संग्रहण कर लिए जाने की जानकारी दी गई. आयुक्त ने प्रखंड में नया बस स्टैंड एवं बस स्टॉपेज बनाने हेतु सरकारी जमीन चिन्हित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. बसों पर परमिट से संबंधित निर्देश का अक्षरश: पालन करने का भी निर्देश दिया गया.
भू-लगान, दाखिल खारिज, भूमि बंदोबस्ती, शैरात बंदोबस्ती, भू अर्जन, भू हदबंदी एवं भू अभिलेखों के कंप्यूटराईजेसन की भी समीक्षा की गई. ऑपरेशन दखल देहानी को गंभीरता से चलाए जाने का भी निर्देश आयुक्त ने दिया. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करें़ मौके पर दरभंगा के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, मधुबनी के गिरवर दयाल सिंह, आयुक्त के सचिव भरत दुबे, उप जन सम्पर्क निदेशक कन्हैया कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी, अभियंता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
बतायें, जिले भर में हैं कितनी नावें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >