शराबबंदी में भूमिका को ले दिलनवाज पुरस्कृत

दरभंगा : राज्य सरकार के महत्वपूर्ण नये शराबबंदी कानून मे महती भूमिका निभानेवाले सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सोमवार को पटना मे पुरस्क‍ृत किया गया. मध निषेध कानून को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू कराने को लेकर श्री अहमद सम्मानित किये गये है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व मे पुलिस ने कई […]

दरभंगा : राज्य सरकार के महत्वपूर्ण नये शराबबंदी कानून मे महती भूमिका निभानेवाले सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सोमवार को पटना मे पुरस्क‍ृत किया गया. मध निषेध कानून को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू कराने को लेकर श्री अहमद सम्मानित किये गये है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व मे पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर शराब जब्त किया.

वही नशे के लत मे अपना जीवन बर्बाद कर रहे युवकों को काऊसलिंग कर सही राह दिखायी. श्री अहमद ने न सिर्फ नशे के दलदल मे फंसे युवकों को सही राह दिखायी बल्कि कई मौके पर चिकित्सक के यहां स्वयं ले गये. युवाओं को गलत आदत छोड़ने की प्रेरणा एवं इसके अनुपालन में वरीय अधिकारियों द्वारा भेजे गये अनुशंसा पत्र के आलोक मे श्री अहमद को राज्य सरकार के उत्पाद मंत्री ने पुरस्कृत किया.

बंगला मध्य विद्यालय की प्रबंध समिति का गठन : दरभंगा. पिताम्बरी बंगला मध्य विद्यालय में बंगाली समाज की बैठक डॉ यूके विश्वास की अध्यक्षता में हुई. इसमें विद्यालय के नये समिति का गठन किया गया. अधिवक्ता उज्जवल गोस्वामी अध्यक्ष, अजय मिश्रा सचिव के अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. दिलीप कुमार चटर्जी ने नयी समिति के गठन पर धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >