जेल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान बरामद होने पर की गयी कार्रवाई
दरभंगा : हेरियासराय स्थित मंडल कारा में छापेमारी के दौरान बरामद आपत्तिजनक सामान के मामले में सात कैदियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लहेरियासराय थाने में कांड अंकित किया गया है. इसमें नया वार्ड में बंद मनीगाछी के नित्यानंद झा, वार्ड संख्या छह के मिर्जापुर नगर निवासी सुनील यादव, बेला दुर्गामंदिर निवासी अर्जुन पासवान, छपकी निवासी महानंद पासवान, नानपुर सीतामढ़ी के अंचल झा, चकिया मोतिहारी के निकेश दूबे तथा सीतामढ़ी के करण झा शामिल हैं. इन सभी के वार्डों से नकदी, प्रतिबंधित नशीली दवा, चाकू, सिगरेट, खैनी आदि बरामद हुए. यहां बता दें कि अंतिम तीन कैदियों का संबंध इंजीनियर हत्याकांड से है. इसी आरोप में पुलिस ने जेल में बंद कर रखा है.
दहेज हत्या का आरोपित िगरफ्तार
दरभंगा. विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित सुंदरपुर निवासी कैलाश राम के पुत्र गणेश राम को गिरफ्तार कर लिया. सूचना देते हुए थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
