दाल का रोटी से टूट रहा नाता

महंगाई की मार. अरहर, मूंग व चने की दाल का बढ़ा भाव दरभंगा : सामान्यतया आमद की अपेक्षा अधिक मांग होने पर बाजार में तेजी आती है. ऐसा प्राय: महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार एवं तेज वैवाहिक लगन के समय ही होता है. लेकिन अचानक अरहर, चना एवं मूंग की दाल में करीब दस फीसदी की वृद्धि से […]

महंगाई की मार. अरहर, मूंग व चने की दाल का बढ़ा भाव

दरभंगा : सामान्यतया आमद की अपेक्षा अधिक मांग होने पर बाजार में तेजी आती है. ऐसा प्राय: महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार एवं तेज वैवाहिक लगन के समय ही होता है. लेकिन अचानक अरहर, चना एवं मूंग की दाल में करीब दस फीसदी की वृद्धि से यह आमजन की थाली से दूर होने लगा है. गत वर्ष भी दाल की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद सरकार ने काफी मात्रा में इसका आयात कर दर को कंट्रोल किया था. विगत एक महीने में इन तीनों दाल की कीमत में दस फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है
जबकि मसूर दाल में करीब छह से सात फीसदी की कमी. आने वाले बरसात को देखते हुए बाजार समिति शिवधारा से लेकर गुल्लोबाड़ा एवं लहेरियासराय गुदरी के अधिकांश थोक गल्ला व्यवसायी दाल, आलू, मसाला सहित चावल, चीनी की भी भंडारण में लगे हैं. कई थोक विक्रेताओं ने बताया कि पंजाब एवं उत्तर प्रदेश दाल मंडी से ही उनका सामान आता है.
20 मई के बाद थोक दर में ही दाल की कीमत में तेजी शुरू हुई जो अब बढ़ कर 10 फीसदी से अधिक हो गयी है. दुकानदारों का मानना है कि बरसात के तीन-चार महीनों में भंडार गृह (गोदाम) में नमी की अधिकता के कारण करीब पांच से सात फीसदी खाद्यान्न बरबाद हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में उस घाटे का भार भी उसकी कीमत पर ही पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >