27 जून से लिये जायेंगे आवेदन
16 अगस्त को प्रकाशित होगी मेधा सूची
दरभंगा : माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन को लेकर प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. 27 जून से आवेदन लिये जायेंगे. जबकि 16अगस्त को मेधा सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसके लिए नियोजन से संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया है.निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजीव प्रसाद सिंह रंजन के द्वारा जारी पत्र सभी संबंधित नियोजन इकाईयों को भेज दिया गया है. नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद एवं नगर पंचायत में यह नियोजन होना है. पंचम चरण में होने इस नियोजन को लेकर जिलास्तरीय विषयवार रोस्टर का अनुमोदन एवं नियोजन इकाईयों द्वारा नियोजन के लिए सूचना प्रकाशन 25 जून तक की जानी है.
आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 27 जून से 26 जुलाई तक
मेधा सूची की तैयारी 27 जुलाई से 6 अगस्त तक
मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदन 10 अगस्त
मेधा सूची का प्रकाशन 16 अगस्त
मेधा सूची पर आपत्ति 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक
आपत्तियों का निराकरण नौ अक्टूबर
मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 13 अक्टूबर
अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान व जांच 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक
जिप एवं शहरी निकाय के द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन 22 अक्टूबर
नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का सार्वजनीकरण 23 अक्टूबर
नियोजन इकाई द्वारा काउंसिलिंग के उपरांत नियोजन पत्र निर्गत करना , निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं जिला परिषद 26 अक्टूबर 16 तक
