मुकेश की हत्या की वजह जानने को बेचैन हैं लोग

पीिड़त के घर से चार िकलोमीटर दूर है आरोिपत का आवास सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवासी लीला देवी के पुत्र छात्र मुकेश (8) की हत्या मामले में मुजफ्फरपुर से गिरफ्तारी को लेकर लोग हतप्रभ हैं. जितने लोग उतनी ही तरह की चर्चा क्षेत्र में हो रही है. आखिर इसने बच्चे की हत्या क्यों […]

पीिड़त के घर से चार िकलोमीटर दूर है आरोिपत का आवास

सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवासी लीला देवी के पुत्र छात्र मुकेश (8) की हत्या मामले में मुजफ्फरपुर से गिरफ्तारी को लेकर लोग हतप्रभ हैं. जितने लोग उतनी ही तरह की चर्चा क्षेत्र में हो रही है. आखिर इसने बच्चे की हत्या क्यों की. इसके यहां हत्यारे के आने जाने का वजह क्या था. जबकि मृतक का घर से हत्यारे की घर की दूरी करीब 4 किलोमीटर है. दूसरी बात यह कि दोनों अलग अलग विरादरी के है.
फिर भी इसके यहां बराबर आना जाना होते रहता था. इन सारे सवालों का जवाब तो पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आयेगी. वैसे जो घटना के कारणों की चर्चा हो रही है उससे लोग सन्न हैं. गांव के पूर्व मुखिया अवधेश साह,सरपंच पति नंदकिशोर साह,सामाजिक कार्यकर्ता अतिक अहमद, शम्भू स्वर्णकार ने बताया कि इस जघन्य घटना में जो शामिल हो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
ज्ञात हो कि 18 मार्च को मासूम छात्र मुकेश को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया था. मृतक छात्र की मां लीला देवी ने 19 मार्च को सिंहवाड़ा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था जबकि उसके अगले दिन 20 मार्च को मृतक मुकेश का शव गायघाट थाना के सबास ईंट भट्ठा के निकट एक गड्ढे में उपलाते हुए पाया गया था.वहीं घटना के तीन महीने बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने में सिंहवाड़ा पुलिस ने सफलता प्राप्त की है. इस मामले में गिरफ्तार युवक के बयान के बाद इस घटना पर से पर्दा हटता नजर आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >