मंडलकारा से विचाराधीन कैदी फरार

दरभंगा : मंडलकारा से सोमवार को एक विचाराधीन कैदी के भागने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब रविवार की शाम कैदियों की गिनती हुई. मामले में जेल प्रशासन की ओर से लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि, जेल से कैदी कैसे फरार हुआ, इसपर सस्पेंस बना हुआ […]

दरभंगा : मंडलकारा से सोमवार को एक विचाराधीन कैदी के भागने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब रविवार की शाम कैदियों की गिनती हुई. मामले में जेल प्रशासन की ओर से लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हालांकि, जेल से कैदी कैसे फरार हुआ,

इसपर सस्पेंस बना हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल डीआइजी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए दरभंगा पहुंची. इधर, डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जांच को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

बताया जाता है कि जेल में रविवार की शाम कैदियों की गिनती की गयी. इस दौरान एक कैदी कम पाया गया. जेल प्रशासन की ओर से मामले को दबाने का प्रयास किया गया. कैदी कैसे भागा, इसकी जांच किये जाने की बात कहकर जेल अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. जेल से वह कैसे फरार हो गया इसको लेकर संशय बना हुआ है. फरार कैदी समस्तीपुर के सिंघिया थाने के लिलहौल गांव निवासी मो नौशाद का पुत्र दिलशाद बताया जाता है.
वह 10 जून की रात चंदनपट्टी में पान की दुकान में चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था. एपीएम थाना में कांड (संख्या 52/16) अंकित कर 11 जून को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
कैदियों की गिनती के दौरान हुआ मामले का खुलासा, मामला दर्ज
जेल डीआइजी के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची दरभंगा
जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय
जांच टीम गठित की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >