दोस्तों ने मिलकर छात्र को घोंपा चाकू

डीएमसीएच में कराया गया भरती बीबीपाकर का रहने वाला है छात्र दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ला में शनिवार की शाम दोस्तों ने मिलकर एक छात्र को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल छात्र को परिजनों के द्वारा डीएमसीएच में भरती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. […]

डीएमसीएच में कराया गया भरती

बीबीपाकर का रहने वाला है छात्र
दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ला में शनिवार की शाम दोस्तों ने मिलकर एक छात्र को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल छात्र को परिजनों के द्वारा डीएमसीएच में भरती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
नगर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज बीबीपाकर निवासी मो. एजाज के पुत्र मो. अफरोज को उसके कुछ दोस्तों के द्वारा बुलाकर भीगो ले जाया गया था. दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गयी. इसी बीच सनाउल्लाह शेख एवं असद उस्मानी समेत अन्य ने मिलकर मो. अफरोज के पीठ में चाकू घोंप दिया. छात्र के पीठ में कई जगहों पर चाकू घोंपे गये हैं. इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल छात्र को डीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. मो. अफरोज शहर के इकरा एकेडमी के दसवीं का छात्र है. बेंता पुलिस डीएमसीएच पहुंचकर घायलों का बयान ले रही है. बयान के क्रम में घायल छात्र ने उक्त दोनों छात्र समेत अन्य का नाम बताया है. इसको लेकर थाना में मामला दर्ज नही किया गया था. घटना को अंजाम देने वाले भी टीएनएजर ही बताये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >