दरभंगा : सूबे में शराब बंदी लागू होने के बाद बढ़ी प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए रेलवे को कारोबारियों ने शराब आपूर्ति का माध्यम बना लिया है. बुधवार को दरभंगा जंकशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक बैग से 28 बोतल शराब जीआरपी ने जब्त किया. बैग लावारिश अवस्था में पड़ा था. थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के साथ ही इसे उत्पाद विभाग को सौंपा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म संख्या 2 के उत्तर एक बैग पड़ा था.
जंकशन से शराब बरामद सफलता. जीआरपी ने प्लेटफाॅर्म दो से जब्त किया बैग
दरभंगा : सूबे में शराब बंदी लागू होने के बाद बढ़ी प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए रेलवे को कारोबारियों ने शराब आपूर्ति का माध्यम बना लिया है. बुधवार को दरभंगा जंकशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर एक बैग से 28 बोतल शराब जीआरपी ने जब्त किया. बैग लावारिश अवस्था में पड़ा था. थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद […]

पुलिस की खुफिया जानकारी ने उसमें शराब होने की बात बतायी. काफी देर तक जीआरपी सादे लिवास में उस बैग की रेकी करती रही. श्री सिंह ने बताया कि बैग के मालिक को गिरफ्त लेने की जुगत में तैनात थे, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई नहीं आया. अंतत: बैग को जब्त कर लिया गया. उसमें एरिस्टोक्रेट के 14 तथा इम्पेक्ट के 14 बोतल शराब रखे थे. बैग पर नजर पड़ने से कुछ देर पहले ही जयनगर से सहरसा जा रही जानकी एक्सप्रेस आयी थी. आशंका है शराब इसी ट्रेन से उतारी गयी. कारोबारी को पुलिसिया गतिविधि की भनक लग गयी और वह खिसक गया.