एनएच पर मिली अज्ञात युवती की लाश, सनसनी

सदर : थाना क्षेत्र के जीवछ घाट के निकट एनएच 57 पर बुधवार की सुबह एक युवती की लाश बरामद हुई. शव के मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया. समाचार लिखे […]

सदर : थाना क्षेत्र के जीवछ घाट के निकट एनएच 57 पर बुधवार की सुबह एक युवती की लाश बरामद हुई. शव के मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी.

थानाध्यक्ष बीके यादव ने बताया कि पहचान के लिए 72 घंटे तक लाश को सुरक्षित रखा जायेगा. जानकारी के अनुसार जीवछ घाट के निकट सुबह में सड़क पर एक करीब 20 वर्षीय लड़की की लाश बरामद हुई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक मृतका के चेहरे का बांया हिस्सा पूरी तरह चिपका दिख रहा था.
साथ ही बदन से जगह-जगह मांस के लोथड़े निकले नजर आ रहे थे. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस लड़की की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया और दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गयी है. थानाध्यक्ष के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह की जानकारी मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >