शराबबंदी में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस सम्मानित

बेनीपुर : पंचायत चुनाव एवं शराबबंदी के दौरान बहेड़ा थाना पुलिस द्वारा किए गए बेहतर एवं साहसिक कार्य को मंगलवार को प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में थाना के चौकीदार से लेकर सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. श्री कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप […]

बेनीपुर : पंचायत चुनाव एवं शराबबंदी के दौरान बहेड़ा थाना पुलिस द्वारा किए गए बेहतर एवं साहसिक कार्य को मंगलवार को प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में थाना के चौकीदार से लेकर सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. श्री कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी विशुनदेव उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में पुलिस की ड्युटी बहुत की चुनौतीपूर्ण हो गयी है. इसलिए बेहतर काम करने वाले छोटे से बड़े कर्मियों को सम्मान मिलना चाहिए.

सम्मान मिलने से कर्मी एवं अधिकारियों में कार्य करने की एक नयी उर्जा प्राप्त होती है. वहीं संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस नकारात्मकता की अंधेरे में जी रही है. इसे सकारात्मकता के उजाले की ओर लाना मेरा मुख्य उद्येश्य है. सर्वप्रथम सराहनीय कार्य करने वाले चौकीदार कमल पासवान सहित थाना के सभी चौकीदार, चालक एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी कर्मी एवं पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिया गया. वहीं डीएसपी अंजनी कुमार ने उक्त समारोह को सराहते हुए कहा कि पुरस्कार से कर्मी एवं पदाधिकारियों में आत्मसम्मान एवं कर्तव्य के प्रति सम्पर्ण की भावना जागृत होती है. मौके पर एसडीओ अमित कुमार, डीसीएलआर मो अतहर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने भी समारोह को सम्बोधित किया. वहीं दूसरी ओर पुलिस सेवा में 38 वर्ष 5 महीना 13 दिन सेवा देकर सेवानिवृत हुए थाना के दारोगा इन्द्रशेखर प्रसाद के अवकाश ग्रहण करने पर उन्हें भी भावभीनी विदाई दी गई. इस दौरान इन्सपेक्टर राजनारायण सिंह, दरोगा हरिशंकर मिश्र, परमानंद चौधरी, हरेश्वर प्रसाद, अखिलेश कुमार राय, अखिलेश कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार झा, योगेन्द्र मांझी, संजय यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >