तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

दरभंगा : शनिवार शाम चार बजे तेज आंधी के साथ कारे-कजरारे बादल छा गये. इससे कुछ मिनट पूर्व तक उसम भरी गरमी से लोग परेशान थे. तेज आंधी का प्रभाव महज कुछ मिनट बाद ही शांत हो गया. इसके बाद झमाझम वर्षा होने लगी. करीब डेढ़ घंटे की वर्षा ने मुख्य सड़क से लेकर गलियों […]

दरभंगा : शनिवार शाम चार बजे तेज आंधी के साथ कारे-कजरारे बादल छा गये. इससे कुछ मिनट पूर्व तक उसम भरी गरमी से लोग परेशान थे. तेज आंधी का प्रभाव महज कुछ मिनट बाद ही शांत हो गया. इसके बाद झमाझम वर्षा होने लगी. करीब डेढ़ घंटे की वर्षा ने मुख्य सड़क से लेकर गलियों को लबालब कर दिया.

शाम 6 बजे तक शहर की अधिकांश सड़कों पर जलजमाव था. लगातार बूंदा-बांदी जारी रहने से सड़कों पर इक्के-दुक्के लोग ही दिख रहे थे. हाल के दो -तीन महीनों में हुई वर्षा में आज की वर्षा सर्वाधिक हुई. इस वर्षा ने लोगों को बाग-बाग कर दिया. महीनों से सूखे चापाकलों में पानी आने की उम्मीद जग गयी है.

वर्षा ने खोली नालों की सफाई की पोल
शनिवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश ने शहर के नालों की सफाई की पोल खोल दी. शहर का हृदयस्थल कहलानेवाला दरभंगा टावर पर दो फीट से अधिक जलजमाव है. यही स्थिति टावर से सुभाष चौक, सीएम साइंस कॉलेज के गेट से नगर निगम कार्यालय तक, लालबाग पानी टंकी से मिर्जापुर, लालबाग डाकघर से आयकर चौक सहित दर्जनों सड़कें डूब गयी हैं. लहेरियासराय क्षेत्र में न्यू बलभद्रपुर, बलभद्रपुर, बंगालीटोला,
बाकरगंज, लहेरियासराय गुदरी, खान चौक, फकीरा खां, मोगलपुरा, लक्ष्मीसागर, चूनाभट्ठी, कटहलबाड़ी, कादिराबाद, बेला, सुुंदरपुर, आजमनगर, बालूघाट मोहल्लों में जलजमाव है. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने देर शाम जगह-जगह जलजमाव की निकासी के लिए जोन प्रभारियों के साथ बैठक कर 29 मई को अहले सुबह से नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >